June 20, 2025

सामान्य सभा की बैठक में पूछे जा रहे थे सवाल…मचा हुआ था हंगामा…वहीं चैन की नींद ले रहे थे पार्षद…वायरल हुई तस्वीर..

n528929038169227724881796f4fd8e9fd913903eb49ab308b91515585109bf05402277a33ae4796f91ca10.jpg
Share

सामना गुरुवार, 17 अगस्त को रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। इस दौरान सदन में जहां एक तरफ सदन में विकास को लेकर आरोप-प्रत्यारोप और सवाल पूछे जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सदन में कुछ पार्षद चैन की नींद सोते हुए दिखाई दिए।पार्षदों के साने का वाकया कैमरों में कैद हो गया है। पार्षद आकाशदीप और अनवर हुसैन टेबल पर पैर रखकर सोते हुए दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं बल्कि संजय नगर के पार्षद समीर अख्तर भी आराम से सिर लटकाकर सोते हुए दिखाई दिए। सदन में सोये हुए तीनों पार्षद कांग्रेसी पार्षद बताये जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने पूछे तीखे सवाल:- बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने टैटू, मिलेट प्रशिक्षण और सिलाई प्रशिक्षण को लेकर सदन में सवाल पूछा। साथ ही वे नगर निगम द्वारा कराये गए कार्यों को लेकर महापौर व निगम से ब्यौरा मांग रही थीं। जिसको लेकर सदन में हंगामे का माहौल था। उनके इस सवाल को लेकर एमआईसी सदस्य एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख आकाश तिवारी ने सदन के समक्ष जवाब देते हुए कहा कि, यह प्रशिक्षण नगर निगम से नहीं बल्कि यह खुद के खर्चों पर सारे वार्डों में दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि, 250 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह निगम फंड से नहीं बल्कि खुद के खर्चों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम को लेकर सदन में हंगामे का माहौल चल रहा था।