May 14, 2026

महापौर के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव… सात बिंदुओं पर भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा पत्र…

IMG_20230822_183652.jpg
Share

सामना:-रायगढ़:-भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दलों ने नगर निगम महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है जिसके तहत मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी के नेतृत्व में पार्षदों का दल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा जहां कलेक्टर को प्प्रमुख सात बिंदुओं पर हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा है। इस सौंपे गए आवेदन में भाजपा पार्षद दल ने महापौर के खिलाफ अविश्वास व्यक्त करते कहा है कि महापौर द्वारा विपक्षी पार्षदों के साथ पक्षपातपूर्ण कार्य किया गया है, जिससे विपक्षी दल के वार्डों का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जिससे जनहित व विकास के कार्य अवरूद्ध हो गये हैं। स्वास्थ्य व पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है। शहर में सफाई की समुचित व्यवस्था करने में नगर निगम नाकाम है, अत्यंत गंभीर बीमारियों से शहर के लोग प्रभावित हो रहे हैं।नगर निगम में आर्थिक स्थिति खराब है जिसके कारण निगम कर्मचारियों को प्रतिमाह समय पर वेतन भी प्राप्त नहीं हो रहा है।इस आर्थिक स्थिति को सुधारने पहल भी नहीं की जाती हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। शहर की सफाई व्यवस्था, जो नगर निगम की प्रथम जिम्मेदारी है वह ध्वस्त हो गयी है, जिससे आमजनों में गहरी नाराजगी है। महापौर के द्वारा शहर स्वच्छता को लेकर कोई समुचित योजना नहीं है। सफाई कार्य दिशाहीन हो चुका है और शहरवासी इससे पीड़ित हो रहे हैं। इसलिए इन बिंदुओं के आधार पर उन्होंने जल्द से जल्द महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए सम्मेलन जल्द से जल्द आहूत किए जाने और अग्रिम कार्रवाई किए जाने का निवेदन किया है।

Letest Posts