May 14, 2026

राशन दुकान संचालक पर लगा धांधली का आरोप….ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत…

IMG_20230925_154033.jpg
Share

सामना:- सारंगढ़ से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत लेन्ध्रा में राशन डीलर संतोष टंडन द्वारा धांधली करने का मामला सामने आया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर संतोष टंडन द्वारा मनमानी करना और बदतमीजी करना आम बात  हो गई है,वहीं ग्रामीणों के अनुसार डीलर राशन वितरण करते समय नशे में धुत्त रहते हैं जिससे हितग्राहियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही ग्यारह माह के राशन वितरण को बारह माह तक दिखाने की अनोखी कलाकारी भी राशन डीलर द्वारा किए जाने की बात भी कही जा रही हैं। वहीं इस भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों के समस्या को देखते हुए क्षेत्र के बीडीसी नरेश चौहान ने जांच करवाने की बीड़ा उठाते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कलेक्टर जनदर्शन में प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया और तत्कालीन जांच करने की अपील की है, वहीं राशन सामग्री में भ्रष्टाचारी कर गबन किया गया है जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई और ग्रामीणों को इंसाफ दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है।राशन वितरण में धांधली का आरोप लगा रहे लोगों का कहना था कि राशन डीलर द्वारा पिछले एक महीने से ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जा रहा है।

Letest Posts