May 14, 2026

कोड़ातराई आयोजन स्थल का विधायक ने लिया जायजा…अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

IMG-20231001-WA0884.jpg
Share


सामना:- रायगढ़-अगामी 4 अक्टूबर बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकाजुर्न खड़गे एवम प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोड़ातराई में आयोजीत भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तहत आगमन हो रहा है।जिसे लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देने में लगा हुआ है।जिसे लेकर विधायक प्रकाश नायक कोड़ातराई स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंच निरीक्षण किया साथ ही साथ आयोजन की सफलता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।विदित हो कि 4 अक्टूबर को कोड़ातराई में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री और प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा कई विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
1 लाख से अधिक लोगो की जुटेगी भीड़ भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर रविवार को विधायक प्रकाश नायक की उपस्थिति में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों साथ बैठक हुई।जिसमे जिला प्रशासन द्वारा काग्रेस पदाधिकारियों से भी आयोजन को सफल बनाने सुझाव मांगे गए।वही आयोजन के तहत जहा मंच पर डेढ़ सौ जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवथा रहेगी।साथ ही 50 हजार से अधिक कुर्सियों की व्यव्स्था रहेगी।इसके अलावा सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने आए अलग अलग जिले एवम ब्लॉक के लोगो व कार्यकर्ताओ के लिए भोजन,जलपान,पेयजल की व्यवस्था सहज उपलब्ध रहेगी।वही रायगढ़ विधानसभा के ग्रामीण अंचल से ही 50 हजार से अधिक की संख्या में लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचेंगे।

Letest Posts