June 21, 2025

विधायक प्रकाश नायक ने वार्ड क्र. 7,8 और 9 में किया जनसंपर्क…हुआ भव्य स्वागत…

IMG-20231031-WA0848.jpg
Share

सामना:- रायगढ़- विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक प्रकाश नायक लगातार शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगो से भेटमुलाकात करते हुए प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवम घोषणाओं से अवगत कराते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस भूपेश बघेल की सरकार बनाने अपील कर रहे है।इसी तारतम्य में विधायक द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 7,8 एवम 9 में पहुंचे।जहा लोगो का भारी जनसमूह उनके साथ मौजूद रहा।वही लोगो द्वारा पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत सत्कार किया गया।साथ ही विधायक के आगमन पर ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ सभी वार्डो में उनका स्वागत सत्कार किया।प्रदेश कांग्रेस की घोषणा से लोगो में उत्साह:- गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा कर्ज माफी के साथ ही साथ गैस सिलेंडर में 5 सौ रुपए सब्सिडी के साथ महिला समूहों के कर्जा माफी की घोषणा की गई है।वही दूसरी और शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाने मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है।जिसका उदाहरण विधायक प्रकाश नायक के जनसंपर्क अभियान के दौरान देखने को मिला।जहा वार्डवासियो ने न केवल विधायक का आत्मीय स्वागत सत्कार किया,बल्कि उन्हें फिर से विधायक बनाने लोग संकल्पित नजर आए।