June 19, 2025

Raipur Results:- रायपुर की सभी सातों सीटों पर भाजपा …कांग्रेस का सूपड़ा साफ़…

IMG_20231203_084725.jpg
Share

सामना:- रायपुर :- विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम सामने आए हैं। रायपुर जिले में कांग्रेस की करारी हार हुई है।भाजपा ने सभी 7 सीटों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया है। रायपुर उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, रायपुर ग्रामीण, धरसींवा, अभनपुर, आरंग में भाजपा ने जीत हासिल की है। राजनांदगांव लोकसभा की 8 सीटों में सर्वाधिक बढ़त के साथ रमन सिंह बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। वहीं प्रदेश सरकार के वन मंत्री मो. अकबर लगातार अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के विजय शर्मा से काफी पीछे चल रहे हैं। चौंकाने वाले चुनावी परिणाम से कांग्रेस के घेरे में मायूसी का आलम है। जबकि भाजपा पूरे राज्य में बढ़त लेकर सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ती दिख रही है।

कुछ सीटों के परिणाम 2023:- खरसिया विधानसभा से उमेश पटे 22192 वोट से विजयीधरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया को मिली जीत, उन्होंने 10 हजार वोटों से हरीशचंद राठिया को शिकस्त दी है।धरसीवा विधानसभा सीट से BJP के अनुज शर्मा 44000 वोटों से जीते

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव, सरगुजा के लुंड्रा में प्रबोध मिंज, जशपुर से विष्णु देव साय और रायपुर के अभनपुर से इंद्र कुमार साहू को मिली जीत

कोंटा विधानसभा में कड़ी टक्कर के बीच मंत्री कवासी लखमा ने जीत दर्ज कर ली है. पूरे 17 राउंड की गिनती में कवासी लखमा को 1930 वोट से जीत मिली

जशपुर जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा:- जशपुर में भाजपा प्रत्याशी रायमुनी भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार भगत को 20 हजार हजार वोट से हराया।कुनकुरी में विष्णुदेव साय भाजपा ने यूडी मिंज कांग्रेस को भी 20 हजार से अधिक मतों से मात दी।पत्थलगांव में रामपुकार सिंह कांग्रेस को गोमती साय भाजपा ने 600 वोटों से हराया