May 14, 2026

36गढ़ और एग्ज़िट पोल में..36 का आंकड़ा… राजनीतिक विश्लेषक हैरान…”महतारी वंदन योजना” ने पलटा गेम!…

IMG_20231203_191458.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ में चुनाव के नतीजों और एग्जिट पोल्स के बीच ’36 का आंकड़ा’ सामने आया है। सभी सर्वे में भाजपा की हार की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भगवा दल ने यहां बंपर जीत हासिल कर ली है।अब तक भाजपा 55 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 32 पर ही अटक गई है। भाजपा की इस जीत को लेकर राजनीतिक विश्लेषक भी हैरान हैं। अब कहा जा रहा है कि भाजपा के लिए एक ऐसे वादे ने गेम को पलट दिया, जिसका पार्टी ने घोषणापत्र में जिक्र किया था। यही नहीं उसके लिए पूरे राज्य में घूम-घूम कर करीब 50 लाख फॉर्म भी भरवाए थे।यह स्कीम है, महतारी वंदन योजना। इसका भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में ऐलान किया था। इसके तहत हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये देने का ऐलान किया गया था। इसके लिए पार्टी ने खूब फॉर्म भरवाए थे। भाजपा के लोग भी मानते हैं कि इस स्कीम को लेकर खूब मेहनत की गई और उसका असर दिखा है। भाजपा ने इसे मोदी की गारंटी के तौर पर भी प्रचारित किया था। पीएम मोदी का नाम, स्कीम का फायदा देखते हुए लोगों ने भाजपा को ही वोट दिया। भाजपा लगातार यह प्रचारित कर रही थी कि इस गारंटी के तहत महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। कहा जा रहा है कि यह स्कीम मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा लॉन्च की गई लाडली बहना योजना की तर्ज पर ही शुरू की गई है। लाडली बहना योजना के तहत भी प्रति माह 1000 रुपये ही दिए जाते हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में भी इस स्कीम को नाम
बदलकर लागू किया। इसके तहत महिलाओं से खूब फॉर्म भरवाए गए। इन फॉर्म्स में भाजपा ने आवेदिका का नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर, गांव और वार्ड, ब्लॉक और तहसील के अलावा जिले की जानकारी देने का विकल्प दिया था। इसके सथ ही फॉर्म में एक और कॉलम जोड़ा गया था, जिसमें आवेदिका को अपने परिवार में विवाहित महिलाओं की संख्या बताना था।

Letest Posts