May 14, 2026

Raigarh News:- डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी….बॉयफ्रेंड ने की थी महिला और मासूम बेटे की हत्या..आरोपी गिरफतार..

IMG-20231205-WA0379.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- बिलासपुर-झारसुगुड़ा नेशनल हाईवे 49 पर 27 नवंबर की सुबह ग्राम नेतनागर में पैरावट में अधजले महिला और बच्चे के मर्डर केस की गुत्थी रायगढ़ पुलिस ने सुलझा ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बनाई गई तीन टीमें:- जघन्य  हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में 3 अलग-अलग टीमें अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लगाई गई जिसमेंनेतनागर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को संदिग्ध सफेद कलर की महिंद्रा एक्सयूवी कार दिखाई दी। आरटीओ से कार विभा गुप्ता पति सूरज गुप्ता निवासी रायपुर का पता चला। पुलिस की एक टीम तत्काल रायपुर रवाना हुई जहां पुलिस को टीम को पता चला कि कार का उपयोग सूरज गुप्ता पिछले कुछ समय से अपनी कंपनी में धोखाधड़ी कर कंपनी में काम करने वाली विवाहित महिला निधि औसरिया (28 साल) और उसके पहले पति से हुये बच्चे पार्थ (05 साल) के साथ रायपुर से बाहर कहीं रहता है ।

किराए का मकान लेकर मृतिका और उसके बेटे को रखा:- बिलासपुर शहर के सीसीटीवी चेक करते हुए टीम शांतिनगर पहुंची जहां सूरज गुप्ता एक किराए मकान लेकर एक महिला और बच्चे के साथ रह रहा था, मकान मालिक से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि सूरज गुप्ता और उसके साथ रहने वाली महिला निधि औसरिया और उसका 5 साल का बेटा पार्थ जो 2-3 दिनों से नजर नहीं आ रहे हैं जिससे पुलिस का शक बढ़ गया। 

फेसबुक अकाउंट से हुई आभूषण की पहचान:- पुलिस टीम सूरज के साथ रहने वाली निधि औसरिया का फेसबुक अकाउंट चेक किया गया निधि के फोटोग्राफ्स में दाहिने कान में लॉन्ग (सोने का आभूषण) पहनी हुई थी, जले शव वाली महिला के कान पर भी इस तरह का आभूषण देखा गया था।

मोबाइल ट्रेस से लोकेशन का पता:- निधि के मोबाइल नंबर के एनालिसिस पर पता चला कि मोबाइल पर और नंबर एक्टिव थे,जांच करते हुए पुलिस संदिग्ध सूरज गुप्ता का लोकेशन लिया गया टीम द्वारा आरोपी पतासाजी करते हुए भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर पहुंच कर संदेही सूरज गुप्ता को हिरासत में लिया गया उसने निधि औसरिया और उसके बेटे पार्थ की हत्या कर शव को बिलासपुर-झारसुगुड़ा हाईवे में रोड किनारे पैरावट में जलाना कबूल किया और घटना का वृतांत बताया।

     आरोपी का बयान:- बिलासपुर निवासी आरोपी सूरज गुप्ता ने बताया कि पूर्व में रियल एस्टेट कंपनी में काम करता था। उसने क्लाइंट के रूपयों की धोखाधड़ी कर रायपुर में काम बंद कर कंपनी में काम करने वाली विवाहिता महिला निधि औसरिया और उसके बेटे पार्थ के साथ बिलासपुर में रहने लगा।पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।दोनों के बीच अक्सर झगड़ा विवाद होता था । 24 नवंबर की रात निधि और सूरज में झगड़ा हुआ था जिसे लेकर सूरज दूसरे दिन भी गुस्से में था और 25 नवंबर के दोपहर दोनों के बीच फिर बहसा बहसी हुई और सूरज आवेश में आकर घर में रखे हथौड़े से निधि के सिर पर ताबड़तोड़ कई बार वार किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और पकड़े जाने के डर से घर में मौजूद मासूम पार्थ की भी वायर से गला दबाकर हत्या कर दी।

नेतनागर में दिन भर की रेकी:- पेट्रोल, प्लास्टिक व अन्य सामान की व्यवस्था कर शव को शहर से दूर 26 नवंबर की सुबह दोनों लाश को एक्सयूवी कार के डिक्की में डालकर रायगढ़ की ओर निकाला 26 नवंबर के दोपहर में ही आरोपी सूरज गुप्ता नेतनागर पहुंच गया और पैरावट रखे स्थान की रैकी कर स्थान को उचित मानकर रात्रि होने का इंतजार किया और देर रात शव को जलाकर पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार मार्ग बदल-बदल कर अकलतरा-बिलासपुर होते हुए अपने घर शांति नगर पहुंचा और कार पोर्च पर खडी कर रफू चक्कर हो गया । पुलिस ने आरोपी से मृतिका औसरिया के सोने चांदी के जेवरात करीब सात आठ लाख रुपए नगद कैश करीब ढाई लाख रुपये और एक्सयूवी 700 कार की जप्त की गई है ।

Letest Posts