May 14, 2026

IT Raid:-धीरज साहू के ठिकानों पर चौथे दिन भी छापेमारी जारी…करोड़ों रुपए गिनते गिनते मशीनें भी गई थक..अब तक 220 करोड़ से अधिक नगद बरामद…

n5636150401702094541751395c8e7b4a3b9662e2ca0f1cf03cd9f236705477c2d79fbc50b3bd67c4f45922.jpg
Share

सामना:- आयकर विभाग द्वारा झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर छापेमारी जारी है बुधवार  6 दिसंबर से IT अलग-अलग राज्यों में उनके ठिकानों की तालाशी कर रही है। सूत्रों के अनुसार ओडिशा स्थित डिस्टिलरी समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ की जा रही तलाशी में लगभग 250 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद होने की उम्मीद है।
आयकर विभाग सांसद साहू और उनके रिश्तेदारों-करीबियों के ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से छापेमारी कर रहा है। ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों से सबसे ज्यादा कैश बरामद किए गए हैं।इसके अलावा बंगाल में भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

अब तक आयकर विभाग की छापेमारी में बरामद की गई रकम की गिनती 220 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गई है।आलमारियों में नोटों की गड्डियों की तस्वीरें सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई हैं।ओडिशा में धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर कई कंपनियां हैं। आयकर छापेमारी का यह पूरा मामला शराब कारोबार में टैक्स चोरी से जुड़ा हुआ है।


छत्तीसगढ़-तेलंगाना में हो सकता था इस पैसे का इस्तेमाल:- इधर धीरज साहू की कंपनियों को नकद जमा करने का संभवत: निर्देश था. सूत्रों के अनुसार, यह अनुमान लगाया जा रहा था कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसी भी दल की सरकार न बने। स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की सूरत में जोड़-तोड़ की सरकार बनती। खरीद-फरोख्त की नौबत आती, तो इन पैसों का इस्तेमाल किया जाता. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किस कारण से कंपनी बैंक में पैसे जमा नहीं करा रही थी. जांच एजेंसी का मानना है कि यह राशि महीने-दो महीने के शराब की नियमित बिक्री की हो सकती है। बैंक में पैसे जमा कराने के बाद उसे निकालकर खर्च करना मुश्किल था।ऐसी परिस्थिति में पैसे को इकट्ठा करना ही मुनासिब समझा गया होगा।

इस छापेमारी में बरामद कैश को लेकर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ”देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें… जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है.”

Letest Posts