March 23, 2026

CG News:- राजनैतिक नियुक्तियां निरस्त करने आदेश जारी…..

IMG-20231215-WA0740.jpg
Share

सामना:- रायपुर:- छत्तीसगढ़ में अब सरकार बदल गई है लेकिन निगम-मंडल और आयोगों में काबिज कई अफसरों और नेताओं ने पद नहीं छोड़ा है। लिहाज़ा सामान्य प्रशासन विभाग ने इन सभी को हटाने के आदेश जारी किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में विगत वर्षों में जो राजनीतिक नियुक्तियां (विभिन्न निगम, मंडल, आयोग) आदि में की गई है। जिन्हें विधि के अधीन नहीं हटाया जा सकता है, को छोडक़र शेष समस्त राजनीतिक नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।

प्रदेश में सीनियर आईएएस अफसरों की कमी है। केन्द्र सरकार, सीएम विष्णुदेव साय के सहयोग के लिए कुछ अफसरों को भेज सकती है। चर्चा है कि केन्द्र सरकार में संयुक्त सचिव अमित कटारिया और अतिरिक्त सचिव विकासशील व निधि छिब्बर की प्रतिनियुक्ति की अवधि खत्म हो गई है। इनमें से कुछ अफसर यहां आ सकते हैं,संयुक्त सचिव सोनमणि बोरा की भी वापिसी हो सकती है।सूत्रों के मुताबिक जिन अफसरों और नेताओं ने अब तक पद नहीं छोड़ा है कहा जा रहा है कि जल्द ही सभी को हटाने के लिए आदेश जारी हो सकते हैं।