May 14, 2026

Loksabha elections:- कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल..प्रियंका गांधी की जगह अब अविनाश पांडेय यूपी प्रभारी….सचिन पायलेट होंगे छत्तीसगढ़ के प्रभारी

IMG_20231223_202518.jpg
Share

सामना:- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। उत्तर प्रदेश में प्रभारी पद संभाल रही प्रियंका गांधी को अविनाश पांडे से रिप्लेस कर दिया गया है।
अब अविनाश पांडे यूपी प्रभारी होंगे,वहीं सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है।


संगठन में हुए इस फेरबदल के बीच प्रियंका गांधी को अभी कोई पोर्टफोलियो नहीं दिया गया है।कांग्रेस की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, मुकुल वासनिक, गुजरात भेजे गए हैं तो वहीं जितेंद्र सिंह को असम और मध्य प्रदेश का चार्ज सौंपा गया है. रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक भेजे गए हैं और दीपक बाबरिया के हिस्से दिल्ली-हरियाणा का चार्ज आया है। वहीं कुमारी सैलजा उत्तराखंड भेजी गई हैं।संगठन में कम्यूनिकेशन देखने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के हिस्से आई है और केसी वेणुगोपाल संगठन देखेंगे।

21 दिसंबर को हुई थी CWC की अहम बैठक
21 दिसंबर को ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में हिंदी पट्टी के तीन राज्यों को गंवाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और इस हार पर समीक्षा भी की गई थी. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित अन्य लोग  शामिल हुए थे।इस बैठक के बाद कांग्रेस संगठन में अहम बदलाव देखा गया है. कांग्रेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर, संगठन में हुए बदलावों और फेरबदल को सामने रखा है, साथ ही किन्हें क्या-क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसकी लिस्ट जारी की है

Letest Posts