March 24, 2026

Jashpur- हाथी के हमले से चार की मौत,दहशत में लोग

n6259381491723258088931a3291e541c1a82db602bd93bffe2d02f08159e09720798a0593363563debf12c.jpg
Share

सामना – जशपुर – हाथी के हमले से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का है।

जशपुर जिले अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा के वार्ड नंबर 9 गमहरिया में हाथी के हमले से पिता, पुत्री, चाचा और पड़ोसी की मौत हो गई।

शुक्रवार की रात दंतैल हाथी ने यहां रामकेश्वर सोनी के कच्चे मकान को अपना निशाना बनाया। उस समय रामकेशवर सोनी अपने परिवार सहित सो रहे थे। दंतैल ने जैसे ही घर के दीवार को गिराया,उनकी नींद खुली तो सामने में हाथी खड़ा हुआ था।

हाथी को देख कर जान बचाने के लिए रामकेश्वर परिवार सहित बाहर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हाथी ने रामकेशवर सोनी 35 वर्ष,उसकी बेटी रविता सोनी 9 वर्ष और छोटे भाई अजय सोनी 25 वर्ष को कुचल कर मार दिया। चीख पुकार सुन कर सहायता के लिए पहुँचे पड़ोसी अश्वनी कुजूर को भी हाथी ने पैरो से कुचल दिया।