Dhamtari- शिक्षक पर राशि गबन का आरोप निराधार,जांच टीम ने दी क्लीन चिट
सामना – धमतरी:- कुरूद ब्लॉक के सरकारी स्कूल कुर्रा में एक शिक्षक भोजराम साहू पर विज्ञान माडल प्रदर्शनी के लिए बच्चो के बैंक खाते में आए राशि को गबन करने का आरोप लगाते हुए समाचार प्रकाशित हुआ था।
समाचार में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने इसकी जांच कराने दो सदस्यीय टीम गठित की।
जांच अधिकारी द्वारा जांच करने के दौरान स्कूल के विद्यार्थी और उनके पालक से पूछताछ हुई तो पालकों और चयनित विद्यार्थियों द्वारा बताया गया कि उस राशि का उपयोग विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए विज्ञान शिक्षक भोजराम साहू के मार्गदर्शन में 7 और 8 फरवरी स्थान सेंट आन स्कूल धमतरी में संभाग स्तरीय में किया गया ।
इस प्रकार सम्पूर्ण राशि का उपयोग मॉडल प्रदर्शनी में किया गया है जांच अधिकारीयों के द्वारा निष्पक्ष जांच करते हुए भोजराम साहू को क्लीन चिट देकर आरोप को निराधार व गलत बताया गया।






