June 20, 2025

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे अब पंजाब के नए मुख्यमंत्री…पहली बार राज्य में दलित मुख्यमंत्री होंगे…

IMG-20210919-WA0255.jpg
Share

सामना न्यूज़:–चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के एलान के साथ ही पंजाब में ऐसा पहली बार होगा जब कोई दलित नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। इससे पहले कांग्रेस के सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आगे चल रहा था।लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का एलान कर सबको चौंका दिया। कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी की घोषणा के बाद कहा, “यह आलाकमान का फैसला है…मैं इसका स्वागत करता हूं. चन्नी मेरे छोटे भाई की तरह हैं.”

कौन हैं चरणजीत सिंह चन्नी?:–चरणजीत सिंह चन्नी अमरिंदर सिंह की सरकार में तकनीकी शिक्षा और पर्यटन मंत्री थे। चमकौर विधानसभा सीट से विधायक हैं।वे पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं।