कंटेनरों में नहीं मिलेंगे पेट्रोल-डीजल,जमाखोरी किए 3841 सिलिंडर जब्त, 97 FIR
Samna.in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ सरकार के सख्त निर्देश के बाद राज्यभर में अब तक 335 स्थानों पर छापेमारी की गई। 3,841 सिलिंडरों की जब्ती और 97 एफआइआर दर्ज की गई हैं। सरकार ने राज्य में ईंधन और उर्वरकों की आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।
कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल देने पर भी रोक
हालांकि कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन जमाखोरी के आरोप में 3,841 सिलिंडरों को जब्त किया गया है। आम जनता को कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल देने पर भी रोक लगा दी गई है। केवल अधिकृत मोबाइल टावर और जेनसेट चलाने वाले संस्थानों को ही इसकी अनुमति होगी।
टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी
सीमावर्ती चेक पोस्टों पर पेट्रोल, डीजल और सिलिंडरों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। घरेलू गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं या कालाबाजारी की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है।

