May 13, 2026

Raigarh घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260507-WA0735.jpg
Share

Samna.in.Raigarh घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

महिला की शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 76, 331(5), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी शशिरंजन द्विवेदी पिता अखिलेश प्रसाद द्विवेदी उम्र 31 वर्ष निवासी दरूआ जिला पलामू झारखंड, हाल निवासी कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

थाना कोतरारोड में  महिला द्वारा आरोपी शशिरंजन द्विवेदी के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने संबंधी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। महिला ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक है और उसके बेटे से परिचय होने के कारण घर में उसका आना-जाना था। 29 अप्रैल को जब घर के अन्य सदस्य अपने कार्य से बाहर गए हुए थे और महिला घर पर अकेली थी, तभी आरोपी शशिरंजन द्विवेदी घर के भीतर घुस आया और गलत नियत से महिला का हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी जबरदस्ती करने लगा और विरोध करने पर हाथ-मुक्के से मारपीट कर धमकी देने लगा। महिला किसी तरह अपनी इज्जत बचाकर वहां से निकलकर अपनी मां के पास पहुंची और बाद में अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।

  महिला ने बताया कि 2 अप्रैल को आरोपी ने उसके बेटे को फोन कर धमकी भी दी। इसके बाद 4 अप्रैलको थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।

  

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के विरुद्ध अपराध करने वालों के प्रति रायगढ़ पुलिस की शून्य सहनशीलता की नीति है। ऐसे मामलों में तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Letest Posts