October 23, 2026

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या

n711287764177812393468815624742cd6ec497cf37380d6843438488b52ef181c899f555dd7fabace4b92a.jpg
Share

Samna.in नए राजनैतिक धुरी बने सुवेंदु अधिकारी के करीबी निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगी हैं।करीब 12 राउंड फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर पीछा करते हुए आए, गाड़ी रुकवाई और फिर लगातार गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि पहले गाड़ी को ओवरटेक कर रोक गया, उसके बाद लगातार गोलियां चलाई गईं।


मामले की सूचना मिलने के बाद सुवेंदु अधिकारी मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए हैं।चंद्र नाथ रथ पिछले एक दशक से सुवेंदु के साथ जुड़े हुए थे।जिस वक्‍त इस वारदात को अंजाम दिया गया, नाथ अपने एक साथी के साथ मौजूद थे बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि हमलावरों ने पहले चंद्रनाथ की गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।