May 13, 2026

प्रेम और शादी का झांसा देकर नाबालिग का शोषण, पूंजीपथरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल

IMG-20260511-WA0731.jpg
Share

Samna.in.Raigarh पूंजीपथरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संदीप बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा है।

              घटना के संबंध में बालिका ने  परिजनों के साथ थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह दिसंबर 2025 में स्कूल की छुट्टी होने पर वह अपने माता-पिता के पास पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के एक प्लांट की लेबर कॉलोनी में आई थी। उसी दौरान मकान के बगल में रहने वाले संदीप बंजारे से उसका परिचय हुआ। आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर दिनांक 26.02.2026 को दोपहर अपने कमरे में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी कई बार बालिका को डरा-धमकाकर और किसी को नहीं बताने की बात कहकर उसका शोषण करता रहा। बालिका ने बताया कि माता-पिता के नहीं रहने पर आरोपी उसे अपने कमरे में ले जाकर, उसके नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद, जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।

08 अप्रैल  को आरोपी ने कंपनी के नए लेबर क्वार्टर में मिलने के लिए बुलाया था और शादी करने के बहाने बाहर चलने की बात कर रहा था। इसी दौरान परिजन खोजते हुए वहां पहुंचे और दोनों को देख लिया। बालिका की लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 64(1) बी.एन.एस. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं स्टाफ द्वारा तत्काल आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया।

आरोपी संदीप बंजारे, पिता जगदीश बंजारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी सकरेली भाठा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती, वर्तमान पता तराईमाल थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़  ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश…महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कानून के तहत त्वरित, कठोर और निर्णायक कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।”*

Letest Posts