July 12, 2026

छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में होगी बारिश,मौसम विभाग का अलर्ट

Screenshot_20260712_083139_Chrome.jpg
Share

Samna.in.CG Weather Update मौसम विभाग ने 13 जुलाई से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है,वहीं अगले 5 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं.

इन 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों में भी 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.