May 14, 2026

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविड प्रोत्साहन राशि की मांग हेतु सौपा ज्ञापन…निर्धारित समय तक मांगें पूरी न होने पर..देंगे धरना…

IMG-20211022-WA0199.jpg
Share

जैजैपुर संवाददाता:-गुरु शंकर दिव्या सामना न्यूज़:-जैजैपुर:- मालखरौदा:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा के स्वास्थ्य कर्मचारी माह फरवरी 2021 से कोरोना टीकाकरण का कार्य शासकीय अवकाश में भी पूरे लगन से करते आ रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु शासन द्वारा राशि निर्धारित की गई है जिसका भुगतान अब तक नही हुआ है इसलिए इस मामले में स्वास्थ्य कर्मचारियों नें खण्ड चिकित्सा अधिकारी मालखरौदा को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि शासन के निर्देशानुसार कर्मचारियों को राशि भुगतान एक सप्ताह के अंदर की जाए । कर्मचारियों ने कोविड टीकाकरण में कार्य किए समस्त कर्मचारियों का प्रति दिवस 100 रुपये की दर से माह फरवरी 2021 से अभी तक कि राशि भुगतान करने तथा कोविड टीकाकरण में वेरिफायर का कार्य किए गए कर्मचारियों को माह फरवरी 2021 से अभी तक भुगतान करने की मांग की है । पूर्व मेंखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ रविन्द्र सिदार ने एनआरएचएम के लेखा अधिकारी को 3 दिवस भुगतान करने हेतु आदेशित किया था जिसके अंतर्गत सात दिन में मांगें पूरी न होने की स्थिति में 18 अक्टूबर को बैठक आयोजित कर खण्ड चिकित्सा अधिकारी को पुनः अवगत कराया गया जिसमें खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने लिखित में राशि के उपलब्धता के आधार पर एवं बिल जमा तथा उपस्थिति पत्रक जमा करने के सात कार्यालयीन दिवस के अंदर भुगतान करने का आश्वाशन दिया है।

यदि स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगें निर्धारित समय पर पूरी नहीं हुई तो ऐसी स्थिति में और 7 सूत्रीय मांगों के लिए धरना हेतु बाध्य होंगे:–रवि खाण्डे (स्वास्थ्य कर्मचारी)

क्या कहते हैं:–डॉ. रविन्द्र सिदार बीएमओ मालखरौदा:–राशि उपलब्धता के आधार एवं बिल तथा उपस्थिति पत्रक जमा करने के सात कार्यालयीन दिवस के भीतर भुगतान करने हेतु एन आर एच एम के विकास खण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक तथा लेखा अधिकारी को आदेशित किया गया है।

ज्ञापन सौंपने मुख्य रूप से कर्मचारी पी एस खूंटे बीईटीओ,रवि खाण्डे,जागेश्वरी निराला,मनेंद्र कुरे, प्रेमलता मनहर,सन्तोषी कर्ष,बोधराम देवांगन,नानक चंद,बोध राम जायसवाल,रवि साहू सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Letest Posts