May 14, 2026

खरसिया:-नाबालिग बालिका से छेड़खानी मामले में पांच घण्टे के भीतर आरोपी गिरफ्तार… बिहार भागने की फिराक में था आरोपी…

IMG-20211027-WA0159.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- 26 अक्टूबर की  दोपहर थाना खरसिया में नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी करने की रिपोर्ट बालिका का पिता व गांव के कुछ लोगों ने दर्ज कराई। बालिका का पिता बताया कि गांव में पिछले करीब डेढ़ माह से नल जल योजना का कार्य चल रहा है, जिसमें काम करने वाला मजदूर दिलीप मुखिया ने 25 अक्टूबर की शाम लड़की को घर पहुंचाने की बात कही और अपने साथ दूसरे गांव के तालाब की ओर ले गया और छेड़छाड़ की।बालिका किसी तरह भागकर घर आई और घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी।छेड़खानी की वारदात को गंभीरतापूर्वक लेते हुए थाना प्रभारी खरसिया तत्‍काल आरोपी की पतासाजी के लिए रवाना हुए।आरोपी दिगर प्रांत का रहने वाला है,जो अपने गृह ग्राम फरार होने की फिराक में था जिसे आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया आरोपी दिलीप मुखिया पिता महावीर मुखिया उम्र 40 साल निवासी वासुदेवा वार्ड नं0 11 कहरा थाना बनगांव जिला सहरसा (बिहार) हाल मुकाम खरसिया को गिरफ्तार कर आज दोपहर रिमांड पर भेजा गया है।

Letest Posts