नगर निगम उपचुनाव में जीते दोनों पार्षदों ने ली शपथ…

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- नवनिर्वाचित पार्षदों को संविधान में उल्लेखित प्रावधानों के तहत शपथ लेना होता है।जिसके बाद बतौर पार्षद वे नॉमिनी होते हैं। बीते 20 दिसम्बर को नगर निगम के वार्ड नं 09 व वार्ड नं 25 में उपचुनाव संपन्न हुए।जिसमें वार्ड नं 09 से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना कमल पटेल तो वहीं वार्ड नं 25 से कांग्रेस प्रत्याशी सपना सिदार को जीत हासिल हुई थी।उपचुनाव में जीते दोनों ही प्रत्याशियों ने आज कलेक्टोरेट में कलेक्टर भीम सिंह के समक्ष शपथ ग्रहण की।

