May 14, 2026

फेसबुक पर अधिवक्ता ने किया धमकी भरा पोस्ट…तहसीलदार ने की लिखित शिकायत…कहा-तहसील कार्यालय जाने लग रहा भय…

IMG-20220212-WA0287.jpg
Share

सामना न्यूज़:रायगढ़:-शुक्रवार की शाम ज़िला अधिवक्ता संघ व ज़िला तहसील कर्मचारी संघ के बीच हुए विवाद की चिंगारी अभी बुझी ही नहीं है की फेसबुक पर भड़काऊ व धमकी भरे लहज़े में अधिवक्ता द्वारा किए गए पोस्ट से मामला फिर सुलगने लगा है।दरअसल कथित तौर पर सारंगढ निवासी एडवोकेट एच एल कुर्रे नामक अधिवक्ता द्वारा वर्तमान पुसौर तहसीलदार के ख़िलाफ़ फेसबुक पर आपत्तिजनक व भड़काऊ बयान पोस्ट किया गया जिसमें सीधे तौर पर धमकी भरे लहजे में तहसीलदारों को यह कहा गया है कि दुष्ट राजस्व अधिकारीगण सुधार जाएं वरना अधिवकाओं के पास बड़े बड़े किलर, हत्यारों व डकैतों की बगिया है जो असंभव को संभव कर सकते हैं। इधर इस तरह की बयानबाज़ी से भयभीत पुसौर तहसीलदार ने शिकायत दर्ज कराई है।

इस पोस्ट से भयभीत पुसौर तहसीलदार एन के सिन्हा ने चक्रधरनगर थाने में लिखित आवेदन देकर एडवोकेट एच एल कुर्रे के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है कि:-एच एल कुर्रे ने अपराध की भावना से मारने पीटने की धमकी देते हुए अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। जिससे मैं भयभीत हूं तथा पुसौर तहसील जाने में असुरक्षित महसूस कर रहा हूं।इसलिए अधिवक्ता एच एल कुर्रे पर आई टी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जाए।

तीनों अधिवक्ताओं के घर पुलिस ने दी दबिश:–कर्मचारी संघ द्वारा पुलिस पर तीनों अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है इसके अलावा सोमवार से कर्मचारी संघ ने गिरफ्तारी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है ज़ाहिर तौर पर इन परिस्थितियों में पुलिस पर दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। पुलिस ने बीती रात तीनों अधिवक्ताओं के घर पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन तीनो अपने घर पर नहीं थे। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी भुवनलाल साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जनचर्चा का विषय:-सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और आम जानता के बीच सुगबुगाहट इस बात की भी चल रही है कि यह पूरा मामला मॉब वायलेंस का है जो कोर्ट-पॉलिटिक्स की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है।बहरहाल इस संघ वर्सेज़ संघ के विवाद में अब इस तरह के विवादित पोस्ट से कहीं न कहीं जिला अधिवक्ता संघ की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं।

Letest Posts