May 14, 2026

लगातार दागदार हो रही है ज़िला भाजपा….क्या महिला नेत्री को न्याय दिलाएगा संगठन?…

IMG_20220324_152546.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-विगत दिनों पूर्व भाजपा की नगर पदाधिकारी ने उनकी अनदेखी किए जाने की शिकायत भाजपा के ही एक ग्रुप में की,जिसे किसी अन्य भाजपाई ने मीडिया में वायरल कर दिया। होना यह था कि उक्त महिला को बुलाकर समस्या पूछी जाती लेकिन हुआ यह कि उसकी समस्या सुन शिकायत दूर करने की बजाय भाजपा नगर महिला पदाधिकारी को पार्टी की छवि सोशल मीडिया पर धूमिल करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। यहाँ तक की सूत्रों की मानें तो उसे पार्टी से निष्कासित करने की क़वायद भी शुरू की जा चुकी है।
किंतु यह मामला यहीं थमने का नाम ही नही ले रहा और यह अब तूल पकड़ते जा रहा है,क्योंकि यह मुद्दा चारित्रिक आरोप से जुड़ा है और यह पहली मर्तबा नहीं है जब जिला पदाधिकारी पर इस प्रकार के आरोप लगे हों लगातार

क्या है मामला:-मिली जानकारी के अनुसार महिला पदाधिकारी की अनदेखी का मामला छः माह पूर्व से जुड़ा हुआ है दरअसल भाजपा नेत्री ने छः माह पूर्व अपने ही  अपने ही मंडल के पदाधिकारी पर आपत्तिजनक बातों का संगीन आरोप लगाकर प्रदेश स्तर पर इसकी शिकायत कर दी थी किंतु संगठन द्वाराइसमें किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई थी,बल्कि संगठन द्वारा यह कहा गया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति से मामला सुलझ गया है लेकिन इस शिकायत के बाद से ही उक्त प्रताड़ित महिला की अनदेखी का सिलसिला शुरू हो गया।जिसकी पीड़ा उसने वाट्सअप ग्रुप के ज़रिए रखी थी।

दिग्गज नेता पहुंचे थे रायगढ़:- सूत्रों की माने तो इस मामले को तूल पकड़ता देख कुछ दिन पहले ही प्रदेश के दिग्गज नेता मामले की सच्चाई जानने रायगढ़ पहुंचे हुए थे,तथा उन्होंने भाजपा के सभी जिला पदाधिकारियों से इस विषय को लेकर बैठक की,किंतु अभी तक प्रदेश तथा जिले ने दोनो पदाधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है,किंतु यह सूचना अवश्य मिल रही है की बहुत जल्द शामिल पदाधिकारियों पर पद से हटाने की गाज गिरेगी।बहरहाल उक्त महिला नेत्री ने फिर से अपने बातों को सोशल मीडिया के माध्यम से रखते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह होगा कि क्या भाजपा संगठन जिसे राष्ट्रहित,समाज हित का संगठन कहा व माना जाता है वह एक महिला को न्याय दिलाने में सक्षम होगा…??

ज़िले में पार्टियों की स्थिति ऐसी हो चुकी है जहां उन्हें दागदार करने विपक्ष की ज़रुरत नहीं पड़ रही क्योंकि आए दिन ज़िले में काबिज़ सत्ताधारी पार्टी हो या विपक्ष में बैठी भाजपा दोनों ही दलों में अपनी -अपनी गुटबाजी चरम पर है। दोनों ही दलों के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाते नज़र आ रहे हैं… आम जनता सब देखती है भले ही कहती नहीं…लेकिन चुनाव के दौरान करके दिखाती है।

Letest Posts