नगर सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट शहर वासियों के लिए निराशाजनक…पूर्व में घोषित विकासकार्य प्रारंभ नही किए गए-:सुभाष पाण्डेय

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-नगर निगम के पूर्व सभापति एवम वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने नगर निगम के महापौर जानकी काटजू द्वारा वर्ष 2022/23 के बजट को रायगढ़ शहर वासियों के लिए निराशाजनक बताया है।
नगर की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में गत दो वर्षो के किए गए घोषणा पर आजतक अमल नहीं किया गया है,कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काम प्रारंभ नही हुआ,शहर के सबसे महत्वपूर्ण कार्य यातायात को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था प्रावधान किया गया जिसके कार्य में कोई प्रगति नहीं है,नगर निगम सीमा के क्षेत्र में विभिन्न तालाबों के रखरखाव एवम सौन्दर्य करण का कार्य प्रारंभ नही किया गया है,के
शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने एवम शिक्षित महिलाओं के लिए महिला समृद्धि बाजार तथा मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के दुकानों का निर्माण नही किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित 1000 आवासों का आबंटन पात्र हितग्राहियों तथा आवासहिनों को नही किया गया है।नगर सरकार द्वारा घोषित बजट में ट्रांसपोर्ट नगर को सुव्यवस्थित करने के लिए कोई योजना नहीं है ,यह बजट नगर वासियों के लिए निराशाजनक है,कांग्रेस के घोषणा पत्र में सम्पत्ति कर आधा किए जाने का चुनाव के समय घोषणा किया गया था,जिससे नगर वासी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है।
