June 23, 2025

राममय हुआ नगर…,भगवा झंडे,तोरण, होर्डिंग्स और बैनर से पटा पूरा शहर…20 हज़ार से ज़्यादा भीड़ की उम्मीद….9 अप्रैल को रामभक्त युवाओं द्वारा भव्य बाइक रैली..

IMG-20220408-WA0393.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-8 अप्रैल : शहर में रामनवमी के दिन प्रभु श्रीराम की निकाले जाने वाली शोभायात्रा प्रदेश स्तर पर प्रसिद्ध है।श्री रामनवमी आयोजन समिति द्वारा लगभग 2 माह से इसकी विशेष तैयारी की जा रही थी। इस शोभायात्रा की विशेषता यह है कि लगभग 55 से अधिक हिन्दू समाज के लोगो के द्वारा अपनी-अपनी झांकी को शोभायात्रा में शामिल किया जाता है। जिस वजह से लोगो का हुजूम हजारों की संख्या में यात्रा के दौरान साथ साथ चलते है।पूरे शहर को भगवा और लाल तोरण,झंडों से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। 55 से अधिक समाजो द्वारा शोभायात्रा मार्ग में स्वागत द्वार लगाया जारहा है। नटवर हाई स्कूल से 10 अप्रैल को दोपहर 3 बजे प्रारंभ होने वाली श्री राम शोभायात्रा का पूरे नगर का भ्रमण के पश्चात रामलीला में समापन किया जाता है। समाजसेवी संगठनों,दुर्गा समितियों के द्वारा कदम कदम पर अनेको तरह से जैसे शीतल जल,शर्बत,आइसक्रीम, फल आदि के द्वारा एवँ पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जाता है। चकाचोंध रंगबिरंगी लाइटिंग, डीजे,कीर्तन मंडली,कर्मा,ढोल,बाजे के साथ निकलने वाली शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र होते है।

शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण:-आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रकाश निगानिया ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा में तरह तरह की आकर्षण झाकिया मंगवाई गयी है।जिसमे प्रथम बार रायगढ में 20 भगवानों की झाँकियां केलर से खासतौर पर मंगाया गया है जो मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।साथ ही 8 फुट के हनुमान जी की स्वचालित प्रतिमा बनारस से माँगवाई गयी है।उज्जैन से विशाल शिवलिंग मंगाया गया है।जिसमे से माता पार्वती के दर्शन होंगे।अघोरी साधु के साथ माता पार्वती के दर्शन होंगे।शोभायात्रा 30 समाज की उनके इस्ट देव की झांकीया, 25 से 30 वानर सेना से अखाड़ा टोली, 4 पावरजोन,2 धमाल,29 डीजे की गाड़ियां राजनांदगांव और रायपुर से बुलाये गए है।