May 14, 2026

शादी का झूठा वादा कर युवती से दुष्कर्म…चक्रधरनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी…..

IMG-20220428-WA0186.jpg
Share

             सामना न्यूज़:-रायगढ़:- चक्रधरनगर थानाक्षेत्र में किराये मकान में रह रही जांजगीर जिले की युवती द्वारा कल दिनांक 27.04.2022 को ईशु अग्रवाल निवासी  कुड़ेकेला थाना छाल के विरूद्ध  शादी करने का झूठा विश्वास  दिलाकर किराये मकान में रखकर शारीरिक शोषण एवं मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।जिस पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा देर रात आरोपी के ठिकानों में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

      पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 08 माह पूर्व ईशु अग्रवाल से मोबाईल के माध्यम से जान पहचान हुआ। दोनों फोन से बातचीत  करते थे ईशु अग्रवाल शादी करूंगा, पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर दिनांक 10 जनवरी को शादी करूंगा कहकर रायगढ़ लाया और चक्रधरनगर किराये में रखकर दैहिक शोषण किया किन्तु अभी तक शादी नहीं किया।पीड़िता जब शादी करने की बात कहती तो प्रताड़ित करता था।युवती ने बताया कि ईशु अग्रवाल रोज नशा कर रात को मारपीट करता, गाली देता, रात में घर से बाहर निकाल देता था।कल रात तक़रीबन 09:00 बजे वह नशे में घर आया और गला दबाकर मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया था। तब युवती ने डायल 112 को कॉल कर मदद ली और थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई । पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अप.क्र. 259/2022 धारा 323, 376 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की  गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम द्वारा चक्रधरनगर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी ईशु अग्रवाल  उम्र 28को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Letest Posts