समस्याओं से घिरी आशीर्वादपुरम कॉलोनी को निगम के हैंडओवर करने की मांग..

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- नगर निगम के वार्ड नम्बर 6 में स्थित आशीर्वाद कॉलोनी में रहनेवाले दर्जनों निवासी विधायक,महापौर और निगम आयुक्त को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है।काफी लंबे समय से कॉलोनीवासी कॉलोनी को नगर निगम के हैंडओवर करने की मांग कर रहे है।दरअसल अब तक कॉलोनी निगम के हैंडओवर नही की गई है जिस वजह से कॉलोनीवासी कई तरह की समस्याओं से जूझते आ रहे है।अपनी समस्याओं को लेकर कॉलोनीवासी एकजुट हो कर कॉलोनी हैंडओवर करवाने की दिशा में प्रयास शुरू किया है।
आशीर्वाद पुरम कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है बिना बाउंडरी की यह कॉलोनी शहर की सबसे पुरानी कॉलोनी है।इसे नियमतः अबतक निगम के हैंडओवर हो जाना था लेकिन इसे निगम की लापरवाही कहें या कॉलोनाइजर की मनमानी कॉलोनी अबतक निगम के हैंडओवर नही हुई है।नतीजतन कॉलोनी वासी मूलभूत समस्याओं से भी वंचित है।अपनी समस्या लेकर कॉलोनी के रहवासी विधायक प्रकाश नायक के पास पहुंचे जंहा विधायक ने तत्काल निगम आयुक्त को फोन कर समस्या का समाधान करने निर्देशित किया।उन्होंने कॉलोनीवासियों की समस्या निराकरण के लिए निगम कमिश्नर के नाम पत्र लिखा है।जिसे लेकर कॉलोनी के रहवासी निगम आयुक्त से भी मिलने गए थे।
विधायक प्रकाश नायक ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर कॉलोनी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए है।विधायक का पत्र लेकर जब आशीर्वाद पुरम कॉलोनी के रहवासी निगम आयुक्त से मिले तो उन्होंने समस्या का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया है।समस्याओं से घिरी आशीर्वाद कॉलोनी को निगम के हैंडओवर की मांग का ज्ञापन कॉलोनीवासियों ने मेयर जानकी काटजू को भी दिया है।महापौर ने कॉलोनी वासियों से कहा कि वह स्वयं कॉलोनी के निरीक्षण पर आएंगी और वँहा के लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगी इस बात पर कॉलोनीवासियो ने महापौर को धन्यवाद ज्ञापित किया है।वार्ड नम्बर 6 के पार्षद संजय देवांगन भी कॉलोनीवासियों के साथ महापौर से मिलने पहुंचे थे उन्होंने कहा कि जल्द ही वह निगम आयुक्त व महापौर को कॉलोनी के निरीक्षण के लिए बुलवाएँगे ताकि आम जनता की समस्या का समाधान हो सके।
