May 15, 2026

विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु स्वीकृत लाखों की राशि डकार गए “सरपंच व सचिव”….! पंचायत सदस्यों ने की फर्जीवाड़े पर कार्रवाई की मांग…पूर्व में भी जा चुकी है शिकायत…

IMG_20220704_181329.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- रायगढ़ ज़िले के लैलूंगा के ग्राम पंचायत राजपुर के सरपंच नकुल राम पैकरा व सचिव पर उनके ही पंचायत सदस्यों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और इस मामले में ज़िला स्तरीय टीम गठित कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग कलेक्टर रानू साहू से की है।दरअसल पंचायत सदस्यों का कहना है कि सरपंच एवम सचिव द्वारा लगातार गलत तरीके से बिल लगाकर विकास के नाम पर लोगों के साथ साथ सरकार को भी चपत लगाने में कोई कसर नही छोड़ी गई है।विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए पंचायत मद की राशि सरपंच व सचिव द्वारा फर्जी तरीके से आहरण किया गया है।क्योंकि खर्च की गई राशि से न तो निर्माण कार्य पूरे हुए और न ही पंचायत सदस्यों की इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि 2020 से लेकर अब तक सरपंच के नाम से स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक लाख दस हज़ार की राशि,ग्राम पंचायत राजपुर में पंचायत भवन, स्कूल व छात्रावास हेतु तकरीबन दो लाख पंचानबे हज़ार की राशि,मुख्य मार्ग स्थित दुर्गा मंडप की मरम्मत के लिए पचास हज़ार की राशि आबंटित की गई है लेकिन इस बारे में सरपंच व सचिव दोनों ही ने चुप्पी साध रखी है।इसके पूर्व भी सरपंच द्वारा 38 लाख रुपये का घोटाला किया जा चुका है।जिसकी शिकायत करने पर जांच के लिए जनपद पंचायत द्वारा टीम गठित की गई साथ ही जनपद पंचायत के सीईओ ने विभागीय जांच के आदेश दिए थे लेकिन उसमें भी इनके द्वारा फर्जी जांच कर फर्जी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और मामले में न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई लिहाज़ा सरपंच व सचिव का मनोबल बढ़ता ही गया।वर्तमान में जनवरी 2022 से अप्रैल तक मे करीब 7 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा पुनः किया गया है। इसलिए इस पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद एवं जिला पंचायत में कई बार सरपंच व सचिव के ख़िलाफ़ शिकायत की जा चुकी है बावजूद इसके अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Letest Posts