May 15, 2026

विद्यार्थी कर रहे शिक्षक का इंतज़ार.. गणवेश वितरण के बाद से स्कूल खुला ही नहीं..!.ग्रामवासियों ने की तबादले की मांग…

IMG_20220705_184517.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-रायगढ़ ज़िले के तहसील तमनार अंतर्गत ग्राम छिरवानी में एक ऐसा विद्यालय भी है जहां पढ़ने वाले विद्यार्थी शिक्षक के स्कूल आने का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के बावजूद भी इस विद्यालय से शिक्षक नदारद हैं। दरअसल ग्राम छिरवानी के इस विद्यालय में दो शिक्षक ही कार्यरत हैं जिसमें एक प्रधान पाठक रामपाल पाठक व दूसरा जसकेतन राठिया सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। विद्यालय में 16 जून को गणवेश वितरित किया गया उसके बाद से ही विद्यालय बन्द है। कभी विद्यालय खोला भी जाता है तो प्रधान पाठक व सह शिक्षक स्कूल में शराब पीकर आते हैं।गांव वालों का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनका कहना है कि जो करना है कर लो कहकर जवाब मिलता है।इसलिए ग्रामवासी बच्चों के भविष्य के साथ साथ खिलवाड़ होता देख इस विद्यालय में अन्य शिक्षकों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।जिसके लिए सभी ने एकमत होकर कलेक्टर रानू साहू को ज्ञापन सौंपा है।

Letest Posts