May 15, 2026

महंगाई भत्ता,वेतन विसंगति गृह भाड़ा जैसी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने निकले शिक्षक…. पुलिस ने किया गिरफ्तार..

IMG_20220722_135856.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायपुर:-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर विधानसभा मे आज शिक्षकों के प्रदर्शन से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। महंगाई भत्ता,, गृह भाड़ा वेतन विसंगति जैसी मांगों को लेकर आज वेतन विसंगति की समस्या लेकर सहायक शिक्षक फेडरेशन विधानसभा घेराव करने जा रहे थे। शिक्षकों के राजधानी पहुंचकर प्रदर्शन करने के पहले ही पुलिस उनके घर पहुंच गई और प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई।विधानसभा प्रदशर्न में शामिल होने जा रहे शिक्षकों को पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर रोका। शुक्रवार सुबह पुलिस ने संघ के प्रदेश सचिव शुखनंदन यादव को चरोदा जिला दुर्ग और जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा भिलाई से गिरफ्तार किया।पुलिस द्वारा हर जिले और राजधानी में भी गिरफ्तार किए जाने से सहायक शिक्षक फेडरेशन विधानसभा घेराव नहीं कर सका। फेडरेशन अपनी मांगो को लेकर आज विधानसभा घेराव के लिए निकले। इस दौरान अन्य जिलों से आये शिक्षकों को रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड में रोका गया है। ये सभी शिक्षक वेतन विसंगति, महंगाई भत्ता, ग्रह भाड़ा भत्ता जैसे कई मांगों को लेकर राजधानी में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे हुए हैं । 1,09,000 शिक्षकों में नाराजगी है जिसके कारण आज बूढ़ा तालाब धरना स्थल में एकत्रित हुए और विधानसभा के लिए निकलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए।

Letest Posts