March 8, 2026

बढ़ते अपराधों के खिलाफ़ भाजपा का अनोखा विरोध…..अवैध दुकानें लगाकर किया प्रदर्शन..

IMG-20220731-WA0285.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायपुर:- छत्तीसगढ़ में नशाखोरी के कारण बढ़ रहे अपराध के खिलाफ विरोध जताने भाजपा द्वारा अनोखा तरीका अपनाया गया।राजधानी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घूम घूम कर चौक चौराहों पर अवैध दुकानें लगाई गईं।  इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कॉंग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि:-छत्तीसगढ़ में अपराध बेलगाम हो गया हैं। दुष्कर्म, चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई है। अधिकतर घटनाओं के मूल में नशा एक बड़ा कारण बनता जा रहा है। शराबबंदी का वादा करके कांग्रेस सत्ता में आई, लेकिन शराबबंदी तो दूर, शहर में सूखा नशा गली-गली में आसानी से उपलब्ध है।