March 23, 2026

शव यात्रा निकाल लोक निर्माण विभाग के खिलाफ किया भाजपाइयों ने प्रदर्शन…कहा-राम नाम सत्य है-कांग्रेसी मदमस्त है और जनता त्रस्त है…  

Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-बरमकेला विकासखंड के सरिया एवं बरमकेला तहसील अंतर्गत आने वाले सभी सड़कों की हालत अत्यंत खराब है।
क्षेत्र की इस दयनीय मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए मृतप्राय पीडब्ल्यूडी विभाग की शव यात्रा निकाल कर बस स्टैण्ड बरमकेला में दाह संस्कार किया।सड़क के प्रति लोक निर्माण विभाग के उदासीन रवैया से नाराज लोगों का आक्रोश दिन-ब-दिन बरमकेला अंचल में बढ़ती जा रही है।
परिणाम स्वरूप कंचनपुर रोड़ पर धान रोपाई के बाद क्षेत्र की लोगों के द्वारा एक बार फिर अनोखी तरकीबें निकाल अपना विरोध लगातार जाहिर किया जा रहा है।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल बरमकेला,सरिया व लेन्धरा के कार्यकर्ताओं ने घटिया सड़कों की पुनर्निर्माण व मरम्मत पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नहीं कराए जाने के कारण लोक निर्माण विभाग की शव यात्रा निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शित किया।
पीडब्ल्यूडी विभाग की अर्थी कांधे पर रख प्रदर्शनकारियों ने पूरे PWD रेस्टहाऊस से साप्ताहिक बाजार होते हुए जनपद पंचायत कार्यालय तक भ्रमण कर बस स्टैंड मे अन्तिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा राम नाम सत्य है-कांग्रेसी मदमस्त है और जनता त्रस्त है तथा भूपेश बघेल-मुर्दाबाद का नारा जमकर लगाया गया।