March 23, 2026

रसोईया संघ के हड़ताल स्थल पर पहुंची सांसद गोमती साय…किया मांग का समर्थन…. कहा शीघ्र मांग पूरा करे सरकार

IMG-20220924-WA0592.jpg
Share


सामना न्यूज़:-फरसाबहार:-रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ कुनकुरी में हड़ताल पर बैठे कुनकुरी ब्लॉक के रसोईयों के बीच उनके मांगों का समर्थन करने पहुंची। रसोइया संघ की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ अपनी माँगों को लेकर हड़ताल में बैठे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने वायदा किया था कि सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करेंगे और वेतन/भत्ता बढ़ायेंगे। आज इस सरकार के 4 वर्ष बीत गये इन रसोईयों को पूर्व निर्धारित भत्ता तक समय पर नहीं दे पा रही सरकार।
श्रीमती साय ने कहा कि मैं सरकार से माँग करती हूं कि 05 मार्च के माननीय उच्च न्यायलय के आदेशों का पालन करते हुए देश के भविष्य नैनिहालों को भोजन खिलाने वाले इन रसोईयों को 9180/- प्रतिमाह दिया जाये और इन्हें नियमित किया जाये।