May 14, 2026

बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर लगे आरोपों से भड़की भाजपा…किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन…

IMG-20221123-WA0421.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर लगे आरोप पर अब सियासी हंगामा शुरू हो गया है।ब्रह्मानंद नेताम पर कांग्रेस नेताओं ने नाबालिग से दुष्कर्म और उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी इन सभी आरोपों को झूठा बता रही है।बीजेपी प्रत्याशी पर लगे आरोपों के विरोध में रायगढ़ भाजयुमो के कार्यकर्ता शाम को भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां से रैली की शक्ल में स्टेशन चौक पर चौक पर पहुंचे और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने लगे।भाजयुमो के इस प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही पुलिस व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई और पुलिस सीएम का पुतला प्रदर्शनकारियों से छिनने में सफल रही जिसके बाद सभी कार्यकता ज़मीन में बैठकर जमकर नारेबाजी करने लगे।मीडिया को दिए बयान में विलिश गुप्ता भाजपा जिला मंत्री ने कहा कि उपचुनाव में हार के डर से बीजेपी उम्मीदवार पर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप कांग्रेस लगा रही है।प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर कॉंग्रेस ने बहुत ही गंदा मजाक किया है जिसका हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और कांग्रेस के झूठे आरोप  के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन होगा। कार्यकर्ताओं को सीएम का पुतला दहन करते देख पुलिस ने छीनने का प्रयास किया। इसके चलते दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। हालांकि भाजपाई पुतला दहन करने में सफल रहे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

बीजेपी प्रत्याशी के चरित्र हनन का प्रयास:-सूरज शर्मा:–भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शर्मा ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार पर झूठे आरोप के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया गया है। इसी के तहत रायगढ़ में भी प्रदर्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी के चरित्र हनन का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस के षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विलिश गुप्ता,मंजुल दीक्षित, प्रवीण द्विवेदी, सूरज शर्मा, जग्गनाथ प्रधान, रामजाने भारद्वाज, शैलेस माली, सतनाम सिंह, ऐश अग्रवाल, आकाश शर्मा, अभिलाष कछवाहा, हेम साहू, सौरभ अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अनिल कटियार, सुजित लहरे, निकुंज शर्मा, अनीस सिंह,विकाश मेहता, दिनेश टण्डन, विशाल निषाद, अंकित श्रीवास, सुरेंद्र बघेल, महेन्द्र सराफ,अंकित बल्हाल, राजदीप सिंह, राहुल पटनायक, रविन्द्र यादव, सुशील सिंह, अंकित जादौन, राहुल गुप्ता, विश्वजीत नामदेव, नर्सिंग महन्त, नवल किशोर, इत्यादि भाजयुमो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।।

Letest Posts