June 23, 2025

छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का सारंगढ़ में हुआ आगमन…कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

IMG_20230122_181947.jpg
Share

सामना न्यूज़: सारंगढ़:- छत्तीसगढ़ में अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सभी जिलों मे दौरा कार्यक्रम जारी है आगामी वर्ष में चुनाव को देखते हुए  छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का सारंगढ़ में आगमन हुआ।जहां उन्होंने सामाजिक,कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सहित अन्य लोगो से भेट मुलाकात कर हालचाल जाना और  गतिविधियों की जानकारी ली।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं  में काफ़ी जोश दिखा।सारंगढ़ जिले में प्रथम बार आगमन  पर भारत माता चौक में  अल्पसंख्यक के लोगो ने बाजे गाजे पाटाखे के साथ भव्य स्वागत किया और  केले से तौलकर अभिनंदन किया इसके अलावा  नगर में भव्य रैली निकाल कर पुष्पमाला से उनका जगह जगह स्वागत किया गया।
अमीन मेमन ने आगामी छत्तीसगढ़ में चुनावी रणनीति को लेकर जिले में किस तरह कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के बारे में लोगो तक सरकार की योजनाओ को बताना है किस तरह पार्टी में कार्य करना है इसकी जानकारी दी।युवाओं के संगठन को मजबूत करने,युवाओं में जोश भरने यह भेट मुलाकात का कार्यकर्म किया गया।