July 14, 2026

Raigarh घर में बिना बताए निकला 17 वर्षीय राज दुबे, पिता ने जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की

IMG-20240217-WA0411.jpg
Share

सामना:-रायगढ़:- रायगढ़ शहर के रामभाठा निवासी वशिष्ठ दुबे के 17 वर्षीय पुत्र राज दुबे घर में बिना बताए कहीं चला गया है।जो अब तक घर नहीं लौटा है। बेटे के घर नहीं लौटने से माता-पिता परेशान हो गए हैं।जिसकी गुमशुदगी की शिकायत थाना कोतवाली में की गई है।साथ ही राज दुबे के माता पिता ने राज के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर उन्हें सूचित करने की अपील की है।राज संत माइकल स्कूल में कक्षा 11 वीं का छात्र है।

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा बांग्ला मुखी मंदिर निवासी वशिष्ठ कुमार दुबे और ललिता दुबे का 17 वर्षीय पुत्र है रवि दुबे जो पास स्थित संत माइकल स्कूल में कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत है।शुक्रवार  16 फरवरी की दोपहर  राज आ रहा हूं कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा।बहुत देर तक जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो उसके माता पिता को चिंता सताने लगी।उन्होंने आसपास के इलाके और हर संभावित जगहों में उसकी काफी खोजबीन भी की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।जिसके बाद राज के परिजनों ने थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।एक तरहकोतवाली पुलिस उसकी पतासाजी में जुट गई है।तो वहीं  लापता  राज के पिता ने भी नंबर जारी कर  6261647309 किसी को भी कोई जानकारी मिलने पर सूचित करने की अपील की है। घर से निकलते समय राज ने संतरे रंग का टी शर्ट और काले रंग की हाफ पैंट पहनी हुई थी।

लापता राज दुबे

Letest Posts