July 14, 2026

रायगढ़ में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया में असंतोष,भाजयुमो नेता ने जाहिर की पीड़ा

IMG-20260523-WA0754.jpg
Share

रायगढ़ में एल्डमैन के पद पर एक भी महिला का नाम नहीं,मोर्चा में भी निराशा

Samna.in.Raigarhरायगढ़ में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया में कहीं बधाई तो कहीं असंतोष देखने को मिल रहा है।खुद को दरकिनार किए जाने या पुराने कार्यकर्ताओं को अनदेखा करने के कारण लोग अपनी नाराज़गी या कहें पीड़ा खुले तौर पर सोशल मीडिया पर ज़ाहिर कर रहे हैं।दूसरी ओर विपक्ष से जुड़े लोग भी इस पर चुटकियां लेते नजर आ रहे हैं।

भाजयुमो नेता ने जाहिर की पीड़ा

वार्ड नंबर 12 पुरानी बस्ती के भाजयुमों नेता सूरज शर्मा ने अपने फेसबुक पर खुलकर असंतोष जाहिर करते हुए लिखा है कि “चयनित एल्डरमैन में से एक आदमी खुलकर कांग्रेस का काम करता है जो कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद का खास आदमी भी है,पुरानी बस्ती के भाजपा कार्यकर्ता यह बर्दाश्त नहीं करेंगे” जिसका समर्थन भाजपा से ही जुड़े लोगों ने खुलकर किया है

असंतोष से भरी इस पोस्ट में कई भाजपा से जुड़े लोगों ने भी निर्णय पर सवाल खड़े किए और खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

एल्डरमैन में एक भी महिला को नहीं मिली जगह

वहीं कयास लगाए जा रहे थे कि इस एल्डमैन की नियुक्ति में एक नाम महिला नेत्री का भी शामिल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं जिस पर भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी सदस्यों ने भी उपेक्षित महसूस किए जाने की अपनी निराशा को सोशल मीडिया पर व्यक्त किया लिहाजा कांग्रेस से जुड़े रजत शर्मा ने चुटकी लेते हुए लिखा कि महिला आरक्षण की बात करने वाली सरकार ने मनोनीत पार्षद की सूची से महिलाओं को ही बाहर कर दिया।तो वहीं रितेश वैद्य ने लिखा कि एल्डरमैन पद में 3 महिलाओं का अधिकार तो बनता था

भाजपा महिला मोर्चा में भी असंतोष

इतना ही नहीं बल्कि भाजपा महिला मोर्चे से जुड़ी एक नेत्री ने भी महिलाओं को एल्डरमैन में जगह ना दिए जाने के कारण तंज कसते हुए लिखा है कि “महिलाओं को नजरअंदाज करके संगठन गढ़े चलो” सभी मनोनीत परिषदों को बधाई

चर्चा है कि रायगढ़ भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी एक सक्रिय नेत्री का नाम एल्डरमैन की लिस्ट में आने की तेज सुगबुगाहट थी लेकिन लिस्ट में किसी भी महिला को एल्डरमैन को जगह ना दिए जाने के कारण महिला मोर्चा में भी इस बात की पीड़ा है,उनका मानना है कि वे संगठन के हर कार्य में कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन जब बारी आई पद देने की तो उन्हें दरकिनार कर दिया गया और पैराशूट लैंडिंग करके उनका अधिकार दूसरों को दे दिया गया।

वहीं कांग्रेस नेता दयाराम धुर्वे ने एक भी रायगढ़ नगर निगम में एक भी आदिवासी एल्डरमैन नहीं बनाए जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट की है बता दें कि एक दिन पूर्व ही पार्टी से नाराज चल रहे लैलूंगा से भाजपा के आदिवासी नेता रवि भगत ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।