July 15, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,स्थायी प्रतीक्षा सूची पर 16 से 22 जुलाई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

IMG_20260715_185004

Oplus_131072

Share

Samna.in.Raigarh प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वे-2024 की प्रक्रिया के तहत जिला रायगढ़ के सभी जनपद पंचायतों द्वारा दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने संबंधी सूचना जारी की गई है। योजना के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर आवास प्लस 2.0 सर्वे-2024 के आधार पर तैयार स्थायी प्रतीक्षा सूची का वाचन एवं अनुमोदन किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों का प्राथमिकता निर्धारण, दर्ज जानकारी का सत्यापन तथा आवश्यक कार्यवाही भी संपादित की गई।


यदि किसी व्यक्ति अथवा परिवार को ग्राम सभा द्वारा लिए गए निर्णय, स्थायी प्रतीक्षा सूची में दर्ज जानकारी अथवा अन्य संबंधित बिंदुओं के संबंध में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वे 16 से 22 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे के मध्य जनपद पंचायत कार्यालय अथवा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि एवं समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति संबंधी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए संबंधित हितग्राही समय सीमा के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

दावा-आपत्ति प्रक्रिया अथवा आवास प्लस 2.0 सर्वे से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय अथवा जिला पंचायत कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।