महिला ITI रायगढ़ में दूसरे चरण में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु
Oplus_131072
Samna.in.Raigarhशासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संस्था में स्टेनोग्राफी (हिन्दी), कोपा, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, कॉस्मेटोलॉजी, आईसीटीएसएम तथा सरफेस ऑर्नामेंटेशन टेक्नीक्स (एम्ब्रॉयडरी) व्यवसायों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 से 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट www.cgiti.admission.nic.in पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।



