July 22, 2026

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव,22 जुलाई से कई जिलों के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

Share

Samna.in.Chhattisgarh Weather Update छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में 22 जुलाई से 25 जुलाई तक मानसून…

IMG_20260722_100040

Oplus_131072

Share

Samna.in.Chhattisgarh Weather Update छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में 22 जुलाई से 25 जुलाई तक मानसून एक्टिव रहने वाला है मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो,ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

एक द्रोणिका पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्व अरब सागर तक छत्तीसगढ़ होते हुए 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है

इन मौसम प्रणालियों के कारण आज प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहने के आसार बन रहे हैं।कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ वज्रपात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 22 जुलाई को इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,जिनमें बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में 40-60 किमी की तेज हवाएं चलने और बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

वहीं 23 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जिनमें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर शामिल हैं