May 14, 2026

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मृत्यु…बिजली विभाग देगा चार लाख का मुआवजा…

IMG-20230714-WA0358.jpg
Share

सामना:- बाजीराव पारा चर्च रोड में हाई टेंशन तार के चपेट में आने से अनिरुद्ध गुप्ता नमक युवक की दर्दनाक मौत हो गई यह हादसा शुक्रवार की दोपहर हुआ।दरअसल बाजीराव पारा में विशालकाय बरगद के पेड़ की टहनी टूटकर 11 केवी तार पर जा गिरी इसी बीच अचानक हाई टेंशन तार टूटकर उस टहनी से लगकर सड़क पर आ गिरी इसी दौरान अनिरुद्ध उसकी चपेट में आया गया जिससे उसकी दर्दनाक मृत्यु मौके पर ही हो गई।

दरअसल रामगुड़ी पारा निवासी अनिरुद्ध गुप्ता दवाई दुकान में काम करता था।शुक्रवार की दोपहर वह अपनी लूना से दवा डिलीवरी करने जा रहा था जेसे ही वह बाजीराव चर्च रोड पर पहुंचा कि सड़क के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन तार उस पर टूट कर गिर गई और हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने पर मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।इस हादसे के बाद तत्काल लोगो की भारी भीड़ वहां जमा हो गई और लोगो ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग और जूटमिल पुलिस को दी।जिसके बाद विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और लाइन को बंद किया गया जिसके बाद युवक के शव को सड़क से हटाकर अस्पताल भेजा गया।

बिजली विभाग देगा चार लाख रुपए का मुआवजा:-वहीं इस हादसे पर मुख्य कार्यपालन अभियंता सुनील साहू ने कहा कि यह एक प्राकृतिक घटना है चूंकि बारिश के दौरान पेड़ की टहनी टूटकर तार पर जा गिरी जिसकी वजह से तार सड़क पर आ गिरी जिससे यह हादसा हुआ।वहीं बिजली विभाग ने मृतक के परिजनों को चार लाख रूपए मुआवजा देने की बात कही है।

Letest Posts