May 14, 2026

अनिरुद्ध के लिए इंसाफ मांगने फूटा जनाक्रोश…किया विद्युत विभाग का घेराव…जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई सहित स्थायी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग…

IMG-20230715-WA0363.jpg
Share

सामना:-रायगढ़:- पुरानी बस्ती सोनारपारा निवासी अनिरुद्ध गुप्ता (31 वर्ष)की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हुई असामयिक मृत्यु पर उसका अंतिम संस्कार करने के बाद अक्रोशित परिजनों और मोहल्लेवासियों व अन्य शहरवासियों ने मिलकर शनिवार की दोपहर विद्युत कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। अनिरुद्ध की मृत्यु को बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा बताते हुए अक्रोशित लोगों ने मृतक की पत्नी को विद्युत विभाग में स्थायी नौकरी सहित 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है।

स्थायी नौकरी और 50 लाख रुपए का मुआवजा के लिए सौंपा गया ज्ञापन:- अनिरुद्ध की मौत पर बिजली विभाग की ओर से इसे प्राकृतिक घटना मानकर चार लाख रूपए मुआवजा देने की बात कही गई थी लेकिन लोगों का कहना है कि यह विभाग की घोर लापरवाही से अनिरुद्ध की जिंदगी चली गई लिहाजा उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से इस घटना के दोषियों पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की करने के साथ ही उसकी आठ माह गर्भवती पत्नी को विभाग में स्थायी नौकरी और 50 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की।

विद्युत विभाग की लापरवाही की कीमत एक युवा को जान देकर चुकानी पड़ी:- अक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के संबंधित अधिकारी पर गैर इरादातन हत्या का मामला दर्ज किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकी जा सके। विद्युत मेंटेन्स के नाम पर घंटो कटौती करने वाले विद्युत विभाग को जिम्मेदारी भी तय करनी चाहिए कि मेनेटेंस के नाम पर आखिर लीपापोती क्यों की गई। आज भी शहर में ऐसे दर्जनों डेंजर जोन है जिससे जान माल खतरा बना हुआ है।

यह है मामला:- दरअसल शुक्रवार की दोपहर अनिरुद्ध गुप्ता अपनी लूना से दवाईयों की डिलीवरी करने जा रहा था।बाजीराव पारा विश्वासगढ़ चर्च रोड पर अचानक 11केवी की हाई टेंशन तार टूटकर उस पर जा गिरी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।करंट की गिरफ्त में आते ही दवाई कार्टून से लदे दुपहिया वाहन समेत अनिरुद्ध इस कदर गिरा कि दुबारा नहीं उठा। इस अप्रत्याशित घटना को देख प्रत्यक्षदर्शियों के होश फाख्ते हो गए। चूंकि अनिरुद्ध बिजली तारों से उलझ चुका था इसलिए मौके की नजाकत को भांप राहगीरों ने आसपास के लोगों की मदद से अनिरुद्ध को उठाना चाहा, मगर करंट के खौफ से वे चाहकर भी ऐसा नहीं कर पाए तो जूटमिल पुलिस और बिजली ऑफिस में इसकी सूचना दी गई।

Letest Posts