June 21, 2025

एशिया कप 2023:-भारत बनाम श्रीलंका …श्रीलंका 50 रनों पर ध्वस्त … मो. सिराज ने बरपाया कहर..मैच शुरू होते ही खत्म…

IMG_20230917_162552.jpg
Share

सामना:- भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को एशिया कप 2023 का फाइनल खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया । भारत पहले गेंदबाजी की। भारत आठवीं बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरा है। भारत सर्वाधिक सात बार एशिया कप जीतने वाली टीम है। उसके बाद श्रीलंका का नंबर है, जिसने 6 बार खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पांच साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने की फिराक में है। भारत और श्रीलंका के बीच कुल 166 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 97 जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 57 में बाजी मारी है। 1 मैच टाई और 11 का परिणाम नहीं निकला है।

महज 50 रनों पर सिमटी श्रीलंका की टीम:- श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।महज 6 ओवरों पर ही श्रीलंका के छह खिलाड़ी आउट हो चुके थे 12 के स्कोर पर श्रीलंका को छठा झटका लगा। वहीं 50 रनों के भीतर भारत ने श्रीलंका के 10 विकेट झटक लिए थे।इस तरह अब एशिया कप जीतने के लिए भारत को 51 रन बनाकर श्रीलंका को हराना होगा।

कहर बरपाया मो सिराज ने:- टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ भीषण तबाही मचा दी। मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 का फाइनल मैच शुरू होते ही लगभग खत्म कर दिया।मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका की कमर ही तोड़ दी. मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 6झटक लिए।सिराज ने कहर बरपाते हुए कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए थे। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। निसांका दो रन और धनंजय चार रन बना सके। वहीं, समरविक्रमा और असलंका खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले बुमराह ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। परेरा खाता नहीं खोल सके थे। इस तरह 50 रनों पर 10 विकेट खोकर श्रीलंका ने जीत के लिए भारत को 51 रनों का लक्ष्य दिया है।