June 19, 2025

शुरुवाती रुझानों में छत्तीसगढ़ के एग्ज़िट पोल फेल..आए चौंकाने वाले आंकड़े..

IMG_20231203_084725.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ में चुनाव के आ रहे शुरुवाती रुझानों ने सारे सर्वे और एग्ज़िट पोल को फेल कर दिया है।दोपहर 1बजे तक आये रुझानों में भाजपा को 56 तो कांग्रेस को 33 सीटें मिलती दिख रही है। इस चौकाने वाले परिणामो से भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है। बिलासपुर जिले के 6 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 1 बजे तक के गणना के मुताबिक कोटा व बेलतरा से कांग्रेस के प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए है। वही बिलसपुर तख्तपुर मस्तूरी और बिल्हा से भाजपा अभी बढ़त में है।वही पड़ोसी जिले के मुंगेली विधानसभा और लोरमी से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव बढ़त बनाये हुए है।पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह आगे चल रहे। तो बलौदा बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए है।अम्बिकापुर से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पीछे चल रहे…हालांकि अभी ये शुरुवाती रुझान है।