April 1, 2026

LPG सिलेंडर के दाम 200रुपए बढ़े,2000 के पार हुआ सिलेंडर

n7067443231775012898225e04604afd71cd862ef1355922afd31b1507ede601c4d8d0c99277d34d716e478.jpg
Share

Samna.in LPG price Hike 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2000 रुपये से पार हो गए हैं।तेल कंपनियों ने आज, यानी 1 अप्रैल से सिलेंडर के दाम में बड़ा इजाफा कर होटलों, रेस्टोरेंट्स, ढाबा चलाने वालों को झटका दिया है।

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से लगातार तीसरी बार सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है

सिलेंडर की कीमत में करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि, बड़ी राहत की बात रही कि घरेलू सिलेंडर के रेट्स नहीं बढ़ाए गए हैं. यानी 14.2 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर पहले के दामों पर ही मिलेगा।

1 अप्रैल से कितना महंगा हुआ सिलेंडर

आज से दिल्ली में 19 किलो वाला हलवाई सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिलेगा। चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 2208 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये का मिलेगा. देशभर के अलग-अलग शहरों में सिलेंडर की अलग-अलग कीमत है. 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से आज एक महीने के भीतर ये तीसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं. एक महीने के भीतर सिलेंडर के रेट्स 310 रुपये के करीब महंगे हो गए हैं।