May 14, 2026

वीर बाल दिवस घोषित किए जाने पर सिख समाज ने जताया आभार.. प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद…

IMG-20220127-WA0143.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- “साहिबे कमाल सरवंश दानी” सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोवबिंद सिंह जी के दोनो सुपुत्र साहिबजादा जोरावार सिंह , साहिबजादा फतेह सिंह की वीरता शहादत को लेकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप मे मनाने की घोषणा की है इसी तारतम्य मे आज छत्तीसगढ़ सिख काउंसिल सिख समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम धन्यवाद ज्ञापन छत्तीसगढ़ की माननीया राज्यपाल को सौपा है प्रधानमंत्री जी के इस घोषणा से सिख समाज मे हर्ष एवं खुशी की लहर दौड़ उठी है वहीं राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए प्रधानमंत्री से वीर बलिदानी चार साहिबजादो के गौरवमयी शौर्य को देश के पाठ्यक्रम एनसीआरटी मे भी शामिल करने का अनुरोध किया है।
आभार प्रकट करने वालो में छत्तीसगढ़ के सिख समाज के वरिष्ठ जन गुरुपाल सिंह भल्ला,अमरजीत सिंह छाबड़ा,हरपाल सिंह भामरा,अमरजीत सिंह दुआ, जसविंदर सिंह बग्गा,गगन सिंह हंसपाल मौजूद रहे।

Letest Posts