कोरोना वायरस की रफ़्तार हुई धीमी…आंकड़े हुए कम…रिकवरी रेट अब 96.19 प्रतिशत..

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- देश में कोरोना वायरस के मामले में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जो बड़ी राहत की बात है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 83,876 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 895 लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5 लाख 3 हजार 874 पहुंच गई है।
रिकवरी रेट अब 96.19 प्रतिशत:-
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमित 1 लाख 99 हजार 54 लोग ठीक हुए हैं। ऐसे में देश में अब तक कुल 4 करोड़ से अधिक मरीज़ ठीक हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 1108938 रह गई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में एक लाख से अधिक की कमी आई है।
संक्रमण दर अब 7.25 प्रतिशत:- देश में अब तक कुल 169 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज़ लगाई जा चुकी है।पिछले 24 घंटे में 14 लाख 70 हजार 53 डोज़ लगाई गई।
छत्तीसगढ़ की स्थिति:-छत्तीसगढ़ में भी पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी है।कल रविवार को 976 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ सामने आए। वहीं 1241 मरीज़ रिकवर हुए। रविवार को कुल 21139 लोगों की कोविड जांच तो वहीं 9 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
सबसे अधिक केस:-केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश इन पांच राज्यों से पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना मरीज़ सामने आए। आंकड़ों के अनुसार केरल से 26,729 महाराष्ट्र से 9666 कर्नाटक से 8425 तमिलनाडु से 6120 और मध्य प्रदेश से 5171 केस सामने आए हैं ऐसे में देश में सामने आए नए मामलों में से 66.9 प्रतिशत केस इन पांच राज्यों से हैं। इसमें अकेले केरल से 31.87% नए केस हैं।
नोट:-दो गज की दूरी-मास्क अभी भी है जरूरी
