May 14, 2026

शराब के लिए पिता-पुत्र में विवाद…पुत्र ने की पिता की हत्या…

IMG-20220214-WA0219.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- थाना कापू अन्तर्गत ग्राम पखनाकोट गंजहापारा में रहने वाले मुन्ना किस्पोट्टा उम्र 41 वर्ष ने 12 फ़रवरी की रात शराब के कारण उपजे विवाद में अपने पिता शनिराम किस्पोट्टा उम्र 65 वर्ष की लकड़ी से सिर में मारकर हत्या कर दी घटना की सूचना कल  13 फ़रवरी की दोपहर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक को सूचना ‍मिलने पर तत्काल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।साथ ही आरोपी को  हिरासत में लेकर थाना लाया गया व आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

     क्या है मामला:-मृतक की बेटी जयमनी किस्पोट्टा ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके मुताबिक़:- 12 फ़रवरी की  रात करीबन साढ़े सात बजे भाई मुन्ना किस्पोट्टा घर आया और घर में शराब पी रहा था।उसी समय पिता शनिराम किस्पोट्टा ने भी शराब पीने के लिए मांगी जिस पर  भाई मुन्ना किस्पोट्टा ने शराब  देने से मना कर दिया।इस बात से नाराज होकर पिता ने मृतक मुन्ना किस्पोट्टा को लकड़ी से सिर पर वार कर दिया। तब  मुन्ना किस्पोट्टा ने पिता से लकड़ी छीनकर उनकी क छाती व पेट में मारा जिससे गहरी चोट आने पर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
     । कापू पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अप.क्र. 14/2022 धारा 302 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मुन्ना किस्पोट्टा पिता शनिराम किस्पोट्टा उम्र 41 वर्ष सा. पखनाकेाट गंजहापारा थाना – कापू से घटना में प्रयुक्त खाट का पाटी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Letest Posts