March 23, 2026

नववर्ष में सेवा संकल्प के साथ निःशुल्क श्री श्याम रसोई का भव्य आगाज……प्रतिदिन 12 से 2 बजे तक सभी कर सकेंगे भोजन प्रसाद ग्रहण…

IMG-20230101-WA0682.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- नगर में एक बहुत ही सराहनीय पहल सेवा के संकल्प के साथ की गई नववर्ष की शुरुवात श्यामप्रेमियो ने रायगढ़ में की निशुल्क श्री श्याम रसोई प्रारंभ। जो प्रतिदिन 12 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी और इस रसोई में कोई भी आकर भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकता है या प्रसाद वितरित कर सकता है। स्थानीय गाँधी गंज में श्री राम मंदिर के पास 1 जनवरी रविवार को श्री श्याम मंदिर के पुजारी शंकर महाराज और श्री राम मंदिर गाँधी गंज के पुजारी दुर्गेश महाराज द्वारा इस रसोई का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ में बड़ी संख्या में नगर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। सभी ने इस सेवाकार्य को बहुत सरहाया और संचालकों को साधुवाद दिया,साथ ही यहाँ प्रसाद भी ग्रहण किया। प्रथम दिन पाँच सौ से अधिक लोगो ने श्री श्याम रसोई में प्रसाद ग्रहण किया। श्यामप्रेमी लगातार इस कार्य मे लगे थे। वितरण के साथ स्वयं पूड़ी आदि बेल रहे थे बहुत ही आत्मीयता के साथ यह रसाई प्रारंभ हुई।
नववर्ष से प्रारंभ श्री श्याम रसोई में प्रतिदिन सुबह 12 से दोपहर 2 बजे तक भोजन प्रसाद वितरण किया जाएगा। कोई भी जाकर इस रसोई में भोजन कर सकता है और साथ ही चाहे तो वितरण में हाथ बटा कर पुण्य का भागी बन सकता है। यह रसोई भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगी व इसे और भी बड़े रुप में संचालित किया जाएगा। ये एक बीज बोने जैसे शुरुवात है। श्री श्याम रसोई नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी इस नेक कार्य की तारीफ करते नही थक रहे है। बड़ी संख्या में दान दातार इसमे सहियोग के लिए आगे भी आरहे है। श्री श्याम रसोई के आयोजकों ने सभी नगर वासियों को इस रसोई को अपनी समझने और 12 से 2 बजे तक वितरण में समय देने का आग्रह किया है।